Top
Begin typing your search above and press return to search.

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हथियाई

अभनपुर ! अभनपुर वि.ख. अभनपुर के ग्राम पंचायत पचेड़ा में फर्जी बी.पी.एल. प्रमाण पत्र के आधार पर आंगनबाड़ी के अतिरिक्त कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति करने का मामला प्रकाश में आया है ।

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हथियाई
X

मामला महिला बाल विकास अभनपुर का
अभनपुर ! अभनपुर वि.ख. अभनपुर के ग्राम पंचायत पचेड़ा में फर्जी बी.पी.एल. प्रमाण पत्र के आधार पर आंगनबाड़ी के अतिरिक्त कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति करने का मामला प्रकाश में आया है । ग्रामीणो के शिकायत के आधार पर कलेक्टर ओ.पी. चौधरी ने जांच के आदेश दिये है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत तृतीय चरण में अतिरिक्त आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहपोषक परामर्शक/केष कार्यकर्ता के पद पर ग्राम पचेड़ा सहित अन्य ग्रामो में नियुक्ति की जानी थी । उक्त पद के लिए बी.पी.एल. परिवार के उम्मीदवार को पांच अंक का लाभ दिये जाने का प्रावधान था । ग्राम पचेड़ा के लेश्वरी हरंवश का नाम बी.पी.एल. सूची में नही था इसके बावजूद ग्राम पचेडा के उपसरपंच नोहर हरवंश के जरिये उक्त महिला ने बी.पी.एल. का गलत प्रमाण पत्र बनवाकर अतिरिक्त कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन पत्र जमा कर नियुक्ति पा ली । जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति टिकेन्द्र ठाकुर व अन्य ग्रामीणो ने इसकी शिकायत महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्यामा शांडिल्य से की थी लेकिन उन्होने मामला को रफा दफा कर कोई कार्यवाही नही की है । तत्पश्चात ग्रामीणो ने इसकी शिकायत रायपुर कलेक्टर से की है ।
इस संबंध में अभनपुर एस.डी.एम. जोगेन्द्र नायक ने बताया की इस मामले की शिकायत मिली है जिसपर परियोजना अधिकारी अभनपुर बाल विकास को जांच के लिए निर्देशित किया गया है लेकिन अबतक जांच रिपोर्ट अप्राप्त है । पुन: स्मरण पत्र भेजकर अविलम्ब जांच रिपोर्ट मांगी गई है ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it