Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी की सभा में आप कार्यकर्ताओं द्वारा काले झण्डे दिखाने का किया प्रयास

राजस्थान आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक के नेतृत्व में ..आप.. पद्धाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंच काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया

पीएम मोदी की सभा में आप कार्यकर्ताओं द्वारा काले झण्डे दिखाने का किया प्रयास
X

अजमेर : राजस्थान आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक के नेतृत्व में ..आप.. पद्धाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंच काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। इस दौरान त्रिवेन्द्र पाठक और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काले झण्डे को लेकर खींचातानी भी हुई।
त्रिवेन्द्र पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहे हैं। ..आप.. ने विरोधस्वरूप अजमेर जनसभा में काला झण्डे को दिखाया। लेकिन पुलिस ने जोरजबरदस्ती कर कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की।
झण्डा प्रदर्शन में पाठक के अलावा एस.सी.विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज जटिया ,लोकसभा अध्यक्ष त्रिवेन्द्र पाठक, अजमेर जिलाध्यक्ष रवि बालोटिया सहित अनेकों कार्यकर्ता रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it