Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली को बदहाल करके अब यूपी चले केजरीवाल : कांग्रेस

कांग्रेस नेता और दिल्ली देहात बचाओं मंच के अध्यक्ष डा़ नरेश कुमार ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का सत्यानाश करने के बाद अब उत्तर प्रदेश का रुख़ किया है और नौटंकी करने में माहिर अरविंद केजरीवाल अब उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क करने पर तुले हैं

दिल्ली को बदहाल करके अब यूपी चले केजरीवाल : कांग्रेस
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता और दिल्ली देहात बचाओं मंच के अध्यक्ष डा़ नरेश कुमार ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का सत्यानाश करने के बाद अब उत्तर प्रदेश का रुख़ किया है और नौटंकी करने में माहिर अरविंद केजरीवाल अब उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क करने पर तुले हैं।

डा़ कुमार ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि एक तरफ़ केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को बर्बाद किया है वहीं दूसरी तरफ़ देश के किसानों को गुमराह करने का काम किया है और इस सरकार का रवैया यह दर्शाता है कि झूठ और पाखंड के सिवाय इनके पास कुछ नहीं है। दिल्ली सरकार ने एक तरफ़ किसान विरोधी कृषि क़ानून दिल्ली में लागू किया है वहीं दूसरी तरफ़ उपवास की नौटंकी कर किसानों को गुमराह किया है। सच बात तो यह है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। जब पंजाब में भाजपा का कुछ नहीं बचा,उनका मज़बूत गठबंधन का साथी अकाली दल उनको छोड़ कर दूर हो गया तब भाजपा ने अपने पुराने साथी अरविंद केजरीवाल के माध्यम से पंजाब में अपनी नयी ज़ामिन तलाशनी शुरू की है।

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा इस बात को पुख़्ता करती है कि जिस तरीक़े से भाजपा ने औवेसी का इस्तेमाल कर बिहार चुनाव भुनाया ठीक वैसे ही इस प्रांत में भाजपा का सहयोग करने हेतु आम आदमी पार्टी मैदान में उतर रही है। जनता एक बात स्पष्ट रूप से समझ चुकी है कि जब श्री केजरीवाल से ढाई करोड़ की जनसंख्या वाली दिल्ली नहीं संभल रही फिर 22 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश का क्या हाल करेंगे। दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों तक का वेतन तो दे नहीं पा रही, कर्मचारी तनख़्वाह के लिए हड़ताल पर बैठ रहे हैं और केजरीवाल आँख मूँद तमाशा देखने में व्यस्त हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it