Top
Begin typing your search above and press return to search.

आईआईएम विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट एसोसिएट पद पर वैकेंसी, 2 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईएएम) में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है

आईआईएम विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट एसोसिएट पद पर वैकेंसी, 2 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका
X

विशाखापत्तनम। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईएएम) में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान विशाखापत्तनम (आईआईएम विशाखापत्तनम) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईएम विशाखापत्तनम की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री प्रबंधन/इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/समाज विज्ञान/कृषि/मानविकी या प्राकृतिक विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रवीणता और तेलुगु और ओडिया पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। वहीं, कैंडिडेट्स के पास आईआईएम विशाखापत्तनम की ओर निर्धारित अन्य पात्रता का होना भी आवश्यक है।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आईआईएम विशाखापत्तनम की ओर से जारी पद पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 28,000 से 31,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम विशाखापत्तनम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it