Top
Begin typing your search above and press return to search.

एसवीआईएमएस तिरुपति में मेडिकल ऑफिसर सहित 10 पदों पर वैकेंसी, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है

एसवीआईएमएस तिरुपति में मेडिकल ऑफिसर सहित 10 पदों पर वैकेंसी, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
X

अमरावती। शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। श्री वेंकटेश्वर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसवीआईएमएस), तिरुपति ने मेडिकल ऑफिसर सहित विभिन्न 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एसवीआईएमएस तिरुपति ने जिन 10 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एएनएम, मैमोग्राफी तकनीशियन, कार्डियोवैस्कुलर तकनीशियन द्वितीय श्रेणी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, जनसंपर्क अधिकारी, मेडिको सोशल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन और ड्राइवर के 1-1 पद शामिल हैं।

एसवीआईएमएस की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 27,500 से 60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 47 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस/बीडीएस/बीएससी नर्सिंग/जीएनएम/एएनएम/एमपीएचडब्ल्यू/बीएससी/बीएससी आईटीआई होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन पद अनुसार 15 और 16 अप्रैल को 'कमेटी हॉल, पुराना निदेशक कार्यालय, श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अलिपिरि रोड, तिरूपति - 517507' पते पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू में शामिल होने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसवीआईएमएस तिरुपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ इंटरव्यू के दिन याद से केंद्र पर ले जाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it