Top
Begin typing your search above and press return to search.

महिला दिवस पर खास पहल, गुंटूर-रायगडा एक्सप्रेस सिर्फ महिलाओं ने चलाई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) को लेकर एक हफ़्ते तक चले समारोह के आखिरी दिन गुंटूर-रायगडा एक्सप्रेस को विशाखापत्तनम से रायगडा तक सिर्फ़ महिला सदस्यों ने चलाया

महिला दिवस पर खास पहल, गुंटूर-रायगडा एक्सप्रेस सिर्फ महिलाओं ने चलाई
X

विशाखापत्तनम से रायगडा तक महिला कर्मचारियों का संचालन

  • रेलवे में ट्रैक मरम्मत से ट्रेन प्रबंधन तक महिलाओं की अहम भूमिका
  • लोको शेड में भी बनीं महिला टीमें, कर रहीं मरम्मत का काम

विशाखापत्तनम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) को लेकर एक हफ़्ते तक चले समारोह के आखिरी दिन गुंटूर-रायगडा एक्सप्रेस को विशाखापत्तनम से रायगडा तक सिर्फ़ महिला सदस्यों ने चलाया।

इस ट्रेन को सोमवार को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से मंडल रेलवे प्रबंधक ललित बोहरा ने हरी झंडी दिखाई। रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पूर्व तट रेलवे का वाल्टेयर मंडल लगातार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है और ट्रैक मरम्मत, ट्रेन संचालन और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सक्रिय रूप से शामिल कर रहा है। महिला कर्मचारी रूट रिले इंटरलॉकिंग ऑपरेशन, ट्रेन प्रबंधन , लोको परिचालन, टिकट तलाशी और दफ्तर प्रशासन में अहम भूमिका निभा रही हैं।

मंडल ने लोको शेड में भी सिर्फ़ महिलाओं की टीमें बनाई हैं जो लोकोमोटिव के ज़रूरी कलपुर्जों की मरम्मत करने के लिए ज़िम्मेदार हैं। इसके अलावा, समर्पित महिला सुरक्षा टीमें, मेरी सहेली और सुभद्रा वाहिनी ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित कर रही हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर, वाल्टेयर मंडल ने श्रीनिवास कल्याण मंडपम में कई समारोह आयोजित किये, जिसमें डीआरएफ ललित बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it