Top
Begin typing your search above and press return to search.

'ऐ खुदा' के गायक क्षितिज तारे ने रिलीज किया नया गाना

गायक-संगीतकार क्षितिज तारे ने एक नया रोमांटिक पंजाबी डांस ट्रैक रिलीज किया है।

ऐ खुदा के गायक क्षितिज तारे ने रिलीज किया नया गाना
X

मुंबई | गायक-संगीतकार क्षितिज तारे ने एक नया रोमांटिक पंजाबी डांस ट्रैक रिलीज किया है। क्षितिज कहते हैं कि यह गाना 'फैन हो गया' जबरदस्त है और इसे सुनने के बाद आप अपने पैरों को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।

'ऐ खुदा' और 'तोसे नैना लागे' जैसे बॉलीवुड गानों से अपनी पहचान बनाने वाले इस सिंगर ने अपने इस नए गाने के लिए गीतकार गुरप्रीत सैनी और गौतम जी शर्मा के साथ काम साझा किया है।

गाने के कंपोजर और सिंगर क्षितिज ने कहा, " 'फैन हो गया' एक रोमांटिक पंजाबी डांस गाना है और इसका वीडियो ठीक वैसा ही बना है, जैसा हम चाहते थे। हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जिसका हर कोई आनंद ले सके, इसलिए इस गाने में कोई आपत्तिजनक शब्द या सीन नहीं है। यह सभी के लिए है और इसे लेकर हम शुरू से ही स्पष्ट थे।"

उन्होंने कहा, "यह रोमांटिक टोन के साथ एक साफ-सुथरा मजेदार ट्रैक है और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों ने गाने का उतना ही आनंद लिया है जितना हमने इसे बनाने में लिया।"

इस गाने के वीडियो में अभिनेता शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना हैं। यह 4 सितंबर को रिलीज होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it