Begin typing your search above and press return to search.
प्रतापगढ़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र में आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये

प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र में आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये ।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मिश्री का पूरवा निवासी 35 वर्षीय बृजेश मिश्रा को तीन अज्ञात हमलावरों ने सुबह करीब छह बजे गोली मार दी ,जिससे उनकी मृत्यु हो गई । प्रथम दृष्टया हत्या का कारण रंजिश लग रहा है । उन्होंने बताया कि बृजेश के कुछ दोस्त अपराधी हैं ।
अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है ।
Next Story


