Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र: कुएं से संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के बछरावां में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में कुएं से मिला

उप्र: कुएं से संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद
X

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के बछरावां में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में कुएं से मिला है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बछरावां के मलपुर गांव में पवन कुमार पासी अपने परिवार के साथ रहता है।

उसकी पत्नी शांति शनिवार शाम को खेत पर गयी थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद पवन ने गांववालों के साथ पत्नी की तलाश शुरू की। देर रात उसका शव गांव के बाहर खेतों के किनारे एक कुएं से मिला।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से महिला का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it