Begin typing your search above and press return to search.
बिहार में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या
बिहार में रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के अमियांव गांव में अपराधियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या

सासाराम। बिहार में रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के अमियांव गांव में अपराधियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि अमियांव गांव निवासी विश्वकर्मा मुसहर (50) कल रात अपने घर के बाहर सोया हुआ था तभी अपराधियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Next Story


