Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड 104 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) की तीसरी लहर लगातार भयावह होती जा रही है और गुरुवार को इसके संक्रमण से रिकाॅर्ड 104 लोगों की मौत हो गई

दिल्ली में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड 104 लोगों की मौत
X

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) की तीसरी लहर लगातार भयावह होती जा रही है और गुरुवार को इसके संक्रमण से रिकाॅर्ड 104 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से एक दिन में होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,053 नये मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों की संख्या 4.67 लाख के पार पहुंच गयी। इससे पहले बुधवार को कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 8,593 नये मामले सामने आये थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सात हजार से अधिक नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,67,028 हो गई। नये मामलों में वृद्धि के बीच कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। इस दौरान 6,462 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 4,16,580 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही, कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 89.19 प्रतिशत पर आ गयी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 11.17 प्रतिशत हो गयी है।

इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 104 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,332 हो गयी है। इससे पहले बुधवार को भी सर्वाधिक 85 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it