सब्जी मंडी में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा ! ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क क्षेत्र की तुगलपुर सब्जी मंडी में आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग की चपेट में आने से करीब 20 दुकानें जलकर खाक हो गई।

लाखों का माल जलकर खाक ,शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ग्रेटर नोएडा ! ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क क्षेत्र की तुगलपुर सब्जी मंडी में आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग की चपेट में आने से करीब 20 दुकानें जलकर खाक हो गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड़ समेत पुलिस महकमा घटना स्थल पहुंचा लेकिन तब तक दुकानों में रखा फल सब्जी के साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बता रही है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तुगलपुर सब्जी मंडी में बनी दुकानों में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे फैलने लगी। लोगों ने सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इस दौरान आसपास एकत्र हुए लोग भी आग बूझाने के कार्य में जुट गए। मौंके पर पहुंची दमकल विभाग की गाडिय़ों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एसएचओ नॉलेज पार्क मनीष शर्मा ने बताया फल और सब्जी की लगभग 15 से 20 दुकानें जलकर खाक हुई है। दुकानदारों के मुताबिक दुकानों में फल सब्जी के साथ-साथ चने मुरमुरे समेत अन्य सामान बेचने की दुकानें थे।
दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ है। जिन दुकनदारों की दुकानों में आग लगी है। उनमें सुल्तान, यूनुस, अब्बा, भरत, विजय, पूरन सहित अन्य दुकानदार शामिल है। पुलिस के मुताबिक सब्जी मंडी की दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी। दमकल की गाड़ी जब तक मौंके पर पहुंची तब तक आग विकराल रूप लें चुकी थी। दमकल कर्मचारियों व स्थानीय निवासियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकानों में रखा माल जलकर खाक हो गया था। मंडी घनी आबादी वाले क्षेत्र में है। ऐसे में मंडी में लगी आग के बाद लोगों में दहशत का माहोल है। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।


