Top
Begin typing your search above and press return to search.

हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या मामले में एक पड़ोसी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव में रविवार को एक स्थानीय भाजपा नेता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया

हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या मामले में एक पड़ोसी गिरफ्तार
X

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव में रविवार को एक स्थानीय भाजपा नेता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह की हत्या तब कर दी गई थी, जब वे घर पर अकेले थे। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने आज कहा, "अपने बहन-बहनोई के घर पर रह रहे स्थानीय भाजपा के बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह (35) की रविवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी।

अब तक हुई जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश सामने आई है। सिंह के बहन और बहनोई की 15-20 साल पहले ही हत्या हो गई थी और इकलौते भांजे ने आत्महत्या कर ली थी।"

उन्होंने कहा, "मृतक की पत्नी सप्ताहभर पहले बच्चों को लेकर अपने मायके गई हुई थी। घटना की रात वह एक अन्य साथी के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सोया हुआ था।'

मीना ने आगे बताया, "पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और जांच के उपरांत उसके पड़ोसी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार ली है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it