Begin typing your search above and press return to search.
मादक पदार्थ के साथ मुंबई की एक महिला गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने मुंबई की एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तेरह लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने मुंबई की एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तेरह लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है।
अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई से मादक पदार्थ ‘एमडीएमए’ लेकर कल भोपाल पहुंची महिला को हबीबगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 13 ग्राम ‘एमडीएमए’ बरामद किया गया, जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य 13 लाख रुपए आंका गया है। मादक पदार्थ के साथ पकड़ी गयी महिला का नाम रेहाना खान बताया गया है, जो मुंबई की निवासी है, जो इस कारोबार में काफी समय से लिप्त है।
पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
Next Story


