Top
Begin typing your search above and press return to search.

मध्यप्रदेश : दस्यु सरगना प्रहलाद गुर्जर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के गुनाया के जंगल से पुलिस ने एक मुठभेड़ में दस्यु सरकार प्रहलाद गुर्जर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बंदूक और आठ कारतूस बरामद किए

मध्यप्रदेश : दस्यु सरगना प्रहलाद गुर्जर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
X

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के गुनाया के जंगल से पुलिस ने एक मुठभेड़ में दस्यु सरकार प्रहलाद गुर्जर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बंदूक और आठ कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आज बताया कि कल रात पुलिस ने एक मुठभेड में सागर गुर्जर निवासी पोसवाल का पुरा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रहलाद गुर्जर एवं उसके गिरोह के सदस्यों का गुनाया के जंगल में छिपे होने की सूचना पर सुभाषपुरा के थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव एवं पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। जहां कल रात दस्यु दल ने पुलिस को देख कर फायर किया और भागने लगे।

पुलिस ने भी फायरिंग की तथा मौके से सागर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। इसके द्वारा अपहरण की अनेक वारदातें जिले के आसपास के क्षेत्रों में पूर्व में की जा चुकी है। शेष भागे हुए दस्यु दल की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it