Top
Begin typing your search above and press return to search.

भूतेश्वरधाम में लगा विशाल मेला

 महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम मरौदा स्थित भूतेश्वरनाथ धाम मे श्रध्दालुओ की भीड़ उमडी

भूतेश्वरधाम में लगा विशाल मेला
X

गरियाबंद। महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम मरौदा स्थित भूतेश्वरनाथ धाम मे श्रध्दालुओ की भीड़ उमडी। हजारो की संख्या मे दूर दराज से आए शिवभक्तो ने जलाभिषेक और दुग्गाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और सुख समृध्दि की कामना की।

यहां से 3 किमी दूर स्थित विश्व प्रसिध्द शिवलिंग भूतेश्वरनाथ धाम मे मंगलवार को महाशिवरात्री के अवसर पर इसकी महिमा के अनुरूप श्रध्दालुओ की भीड़ देखने को मिली। धार्मिक आस्था का केन्द्र बने भूतेश्वरनाथ मे सुबह पांच बजे से ही भक्तो के आने का सिलसिला जारी हो गया था जो देर रात तक चलता रहा है।

इस दौरान आसपास के ग्रामीण अचंल सहित छुरा, मैनपुर, देवभोग, फिंगेश्वर, राजिम के अलावा जिले से लगे महासमुंद, धमतरी, रायपुर तथा दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव इत्यादि जिलो से हजारो की संख्या की मे पहुचे श्रध्दालुओ ने भूतेश्वरधाम मे भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शिवरात्री के अवसर पर नगर के दुर्गा मंदिर से लेकर गांधी मैदान, शारदा चौक, तहसील आफिस से होते हुए भूतेश्वरधाम तक लोगो की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जगह जगह भूतेश्वरनाथधाम जाने वाले श्रध्दालुओ के लिए शीतल पेयजल व शरबत की व्यवस्था भी नगरवासियो एवं समाजसेवी द्वारा की गई थी।

वही भूतेश्वरनाथ धाम मे हजारो की संख्या मे पहुचे श्रध्दालुओ के लिए नगर के प्रतिष्ठित रोहरा परिवार द्वारा प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था। जिसका शुभांरभ केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त वित्त आयोग के अध्यक्ष चन्द्रशेखर साहू ने किया। इसके ग्रामीणो सहित दूर दूर से पहुचे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने गरियाबंद पहुंच विश्व प्रसिद्ध शिवलिंग भूतेश्वर नाथ धाम में दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सर्वप्रथम श्री साहू ने पैरी नदी मालगांव मे रेत से बने शिवलिंग मे जलाभिषेक किया और फिर पैरी नदी के बहती धारा से ही जल अर्जित कर वे गरियाबंद मरौदा स्थिति भूतेश्वरनाथ धाम पहुचे।

यहां उन्होने विशालतम शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली, विकास और सुख समृध्दि की कामना की। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि अध्यात्मिक रूप से महाशिवरात्री का विशेष महत्व है। हर वर्ष यहां लगने वाले मेले मे श्रध्दालुओ की बढ़ती तादात इस बात का प्रमाण है कि आस्था और विश्वास के केन्द्र बिन्दु बने भूतेश्वरनाथ धाम की ख्याति अंचल ही नही पूरे देश मे फैल रही है। यह स्थल अब पर्यटन के रूप मे विकसित होने लगा है। उन्होने कहा कि विश्व मे दूसरे का नंबर सबसे बड़ा शिवलिंग होना तथा प्रतिवर्ष इसके बढ़ना इस क्षेत्र व जिले को धार्मिक प्रसिध्दी दिलाता है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it