Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराने से एक बाइकसवार की मौत

नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर हुए एक हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौत

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराने से एक बाइकसवार की मौत
X

नई दिल्ली। नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर हुए एक हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौत के एक दिन बाद आज बाइक फिसलने और डिवाइडर से टकराने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शंकर (24) के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ए. के. ठाकुर ने कहा, "शंकर अपने चचेरे भाई दीपक (17) के साथ मोटरसाइकिल पर था। वे नांगलोई से पूर्वोत्तर दिल्ली की ओर जा रहे थे।"

उन्होंने बताया कि दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे।

डीसीपी ने कहा, "बाइक फिसल गई जिसके बाद शंकर का हेलमेट गिर गया और उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया।"

दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शंकर को मृत घोषित कर दिया।

दीपक के घुटनों में चोट आई है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ब्रिज के डिवाइडर से टकराने और यमुना नदी में गिरने से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it