Top
Begin typing your search above and press return to search.

असम: डिब्रूगढ़ में 23 मई से आईसीएआई का दो दिवसीय उप-क्षेत्रीय सम्मेलन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के अंतर्गत डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और गुवाहाटी शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में 23 मई से दो दिवसीय उप-क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

असम: डिब्रूगढ़ में 23 मई से आईसीएआई का दो दिवसीय उप-क्षेत्रीय सम्मेलन
X

डिब्रूगढ़। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के अंतर्गत डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और गुवाहाटी शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में 23 मई से दो दिवसीय उप-क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। डिब्रूगढ़ के मनोहारी टी रिजॉर्ट में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य विषय होगा- ‘सप्तसेतु: सीए एक्सीलेंस के माध्यम से सात बहनों को जोड़ना’।

इस संबंध में शुक्रवार को ईआईआरसी की डिब्रूगढ़ शाखा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि पेशेवर उत्कृष्टता और क्षेत्रीय एकता को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उद्योगपति, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद और नीति-निर्माता भाग लेंगे। सम्मेलन में ज्ञान के आदान-प्रदान, पेशेवर चर्चा और नेटवर्किंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार 23 मई को सुबह 10 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिब्रूगढ़ जिले के उपायुक्त विक्रम कैरी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सम्मेलन में आईसीएआई के केंद्रीय और क्षेत्रीय परिषद के सदस्य समेत विभिन्न क्षेत्रों के 300 से अधिक विशिष्ट व्यक्ति भाग लेंगे।

वहीं, सम्मेलन के दूसरे दिन यानी 24 मई को सुबह 10 बजे एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें ऑयल इंडिया लिमिटेड के फाइनेंस एंड अकाउंट्स विभाग के कार्यकारी निदेशक ज्योतिर्मय भट्टाचार्य सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में वर्तमान समय के कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इनमें विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आईपीओ की दिशा में यात्रा — प्रक्रिया, लाभ और रूपरेखा, ‘उन्नति 2024’ और एआईआईपीए 2019 के तहत सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाएं, जीएसटी मामलों का सिमुलेशन और अदालतों के व्यावहारिक अनुभव, नया आयकर कानून 2025, अमेरिका-ईरान युद्ध को नजरअंदाज न करने के कारण, सीए प्रैक्टिस का ऑटोमेशन, गति और विस्तार जैसे विषय शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it