Top
Begin typing your search above and press return to search.

असम चुनाव नतीजे सामने आते ही कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने दिया इस्तीफा, हार की ली जिम्मेदारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह अलवर ने असम के प्रभारी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया

असम चुनाव नतीजे सामने आते ही कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने दिया इस्तीफा, हार की ली जिम्मेदारी
X

गुवाहाटी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह अलवर ने सोमवार को असम के प्रभारी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए यह कदम उठाया, जिसमें भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं और चुनाव परिणामों को बहुत निराशाजनक बताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रयासों के बावजूद असम की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि मैं असम के प्रभारी महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं। हाल के चुनाव परिणाम बहुत निराशाजनक रहे हैं, और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई और असम के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि हम अपने पूरे प्रयासों के बावजूद असम के लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए, जिनकी सेवा करने का हमने प्रयास किया था। मुझे सेवा का अवसर देने और मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं आभारी हूं।

सिंह ने यह भी कहा कि वह आगे भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठन के काम में किसी भी भूमिका में सहयोग करते रहेंगे।

यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 126 में से 82 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

कांग्रेस को केवल 19 सीटें मिलीं और वह काफी पीछे रह गई।

क्षेत्रीय दलों में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) ने 10-10 सीटें जीतीं।

एआईयूडीएफ और रायजोर दल को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

इस बड़े जनादेश के साथ भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it