Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक में कोरोना के 9894 नये मामले, 8402 हुए स्वस्थ

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,894 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार रात बढ़कर 4.60 लाख के करीब पहुंच गई

कर्नाटक में कोरोना के 9894 नये मामले, 8402 हुए स्वस्थ
X

बेंगलुरु। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,894 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार रात बढ़कर 4.60 लाख के करीब पहुंच गयी।

देश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक सक्रिय मामलों वाले महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक अब देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है। राहत की बात यह है कि इस दौरान 8,402 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 3.52 लाख से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,59,445 हो गयी है। इस दौरान संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या बढ़कर 3,52,958 हो गयी है। इसी अवधि में 104 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7,265 हो गयी है। स्वस्थ होने वाले मरीजाें की दर बढ़ कर आज 76.82 प्रतिशत पहुंच गयी जो शनिवार को 76.64 फीसदी थी। राज्य में सक्रिय मामले बढकर आज 99,203 पहुंच गये जो शनिवार को 97,815 थे।

गौरतलब है कि कर्नाटक संक्रमण के मामले में पूरे देश में चौथे स्थान पर है, लेकिन सबसे अधिक सक्रिय मामलों में कर्नाटक देश का दूसरा राज्य है। महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में ही हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2.90 लाख से अधिक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it