Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 नए मामले, 2 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 93 नये मामले सामने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 14,34,374 तक पहुंच गई

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 नए मामले, 2 मरीजों की मौत
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 93 नये मामले सामने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 14,34,374 तक पहुंच गई जबकि इस दौरान महामारी से दो और मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.13 फीसदी बनी हुई है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1041 रह गयी है। इस अवधि के दौरान 407 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना मुक्त लोगों की कुल संख्या 14,08,350 हो गयी है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 24,983 हो गया। राजधानी में मृत्यु दर 1.74 फीसदी पर बरकरार है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 73,567 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें आरटीपीसी के 51,317 नमूने और रैपिड एंटीजन नमूनों की संख्या 22248 है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it