Top
Begin typing your search above and press return to search.

झारखंड में कोरोना से नौ की मौत, 933 नए संक्रमित मिले

झारखंड में रविवार को वैश्विक महामारी कोरोना के 933 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 87210 हो गई है वहीं, नौ अन्य संक्रमित की मौत हो गई

झारखंड में कोरोना से नौ की मौत, 933 नए संक्रमित मिले
X

रांची। झारखंड में रविवार को वैश्विक महामारी कोरोना के 933 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 87210 हो गई है वहीं, नौ अन्य संक्रमित की मौत हो गई।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 19563 स्वाब सैंपल की जांच में 933 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 49, चतरा में सात, देवघर में 30, धनबाद में 55, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 74, गढ़वा में 14, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 32, गुमला में 26, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 18, खूंटी में 17, कोडरमा में 17, लातेहार में 31, लोहरदगा में शून्य, पाकुड़ में छह, पलामू में दो, रामगढ़ में 22, रांची में 374, साहेबगंज में 10, सरायकेला में 21, सिमडेगा में पांच और पश्चिम सिंहभूम में 64 संक्रमित मिले हैं।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के अभी 10936 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 75531 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 743 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक तरफ आज जहां 933 संक्रमण के शिकार हो गये वहीं 907 लोगों ने कोरोना को मात दे दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it