Top
Begin typing your search above and press return to search.

मप्र में कोरोना के 891 मरीज बढ़े, 7928 लोगों का चल रहा इलाज

मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 7928 है। बीते 24 घंटों में 891 मरीज बढ़े हैं तो इसी अवधि में 688 मरीज स्वस्थ हुए हैं

मप्र में कोरोना के 891 मरीज बढ़े, 7928 लोगों का चल रहा इलाज
X

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 7928 है। बीते 24 घंटों में 891 मरीज बढ़े हैं तो इसी अवधि में 688 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 891 नए मरीज सामने आए और कुल मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 77 हजार 359 हो गई है। इंदौर में 89 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 34 हजार 617 हो गई है, वहीं भोपाल में सबसे ज्यादा 215 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 26 हजार 108 हो गया है। राज्य में भोपाल को छोड़कर अन्य किसी स्थान पर सौ मरीज भी नहीं बढ़े हैं।

राज्य में बीते 24 घंटों में 11 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 3028 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में बीते 24 घंटों में 688 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल एक लाख 66 हजार 403 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 7928 है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it