Begin typing your search above and press return to search.
गोवा में कोरोना के 85 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2453 हुई
गोवा में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के रविवार को 85 नए मामले सामने आये जबकि इस बीमारी से 59 लोग ठीक हुए है

पणजी। गोवा में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के रविवार को 85 नए मामले सामने आये जबकि इस बीमारी से 59 लोग ठीक हुए है।
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना 952 सक्रिय मामले है जबकि अब तक 1487 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है।
रविवार को 5008 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 2328 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2595 लोगों के जांच परीणाम आने शेष है।
रविवार को कोरोना से दो व्यक्तियों की मौत होने से यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
Next Story


