Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर जिले में मिले 'कोविड 19' के 84 नये मामले, दो की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोरोना संक्रमण' के 84 नये मामले आने के बाद यहाँ कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 7216 तक जा पहुंची है।

इंदौर जिले में मिले कोविड 19 के 84 नये मामले, दो की मौत
X

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोरोना संक्रमण' के 84 नये मामले आने के बाद यहाँ कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 7216 तक जा पहुंची है। राहत की खबर है कि इनमें से अब तक 4992 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अस्पताल में उपचाररत रोगियों की संख्या 1914 है।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूर्णिमा गाडरिया ने कल देर रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल एक लाख चौतीस हजार छह सौ चबालीस जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं। इनमें कल जाँचे गये 889 सैंपल भी हैं। कल जाँचे सैंपलों में 776 असंक्रमित तथा 84 संक्रमित रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं। डॉ गाडरिया ने बताया कि कल दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत दर्ज किये जाने के बाद यहाँ वायरस से मरने वालों की संख्या 310 जा पहुंची है।

राहत की खबर है कि कल 184 संक्रमित रोगियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक 4992 रोगी स्वस्थ हो घर जा चुके हैं। वहीं संस्थागत क्वारेंटाइन केन्द्रों से भी अब तक 5271 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दी जा चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it