Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में कोरोना का शिकार हुए 83 और, कुल पॉजिटिव 2477

बिहार में कोरोना संक्रमण से 83 और लोगों के बीमार होने से राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2477 हो गई।

बिहार में कोरोना का शिकार हुए 83 और, कुल पॉजिटिव 2477
X

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण से 83 और लोगों के बीमार होने से राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2477 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार दोपहर में जारी शनिवार देर रात की रिपोर्ट में कटिहार जिले में 35, रोहतास में 11, बेगूसराय में नौ, मुंगेर में छह, कैमूर, गोपालगंज एवं मधुबनी में तीन-तीन, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, खगड़िया और नालंदा में दो-दो तथा अरवल, जहानाबाद और नवादा में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में दो महिलाएं शामिल हैं।

संक्रमितों में से अधिकांश दूसरे प्रदेशों से आए हुए लोग हैं, जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया और यहीं से इनका स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। इस तरह रविवार को 83 पॉजिटिव मिलने से बिहार में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2477 हो गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it