शतरंज स्पर्धा में 75 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
शासकीय आर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल पिथौरा में जिला स्तरीय शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन हुआ

पिथौरा। शासकीय आर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल पिथौरा में जिला स्तरीय शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस स्पर्धा में जिला के सभी विकासखण्डों से 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।इस चयन स्पर्धा के आधार पर 15 खिलाडी बालक वर्ग से तथा 15 खिलाड़ी बालिका वर्ग से चयन किया गया।
यह स्पर्धा अलग-अलग आयु समूह में सम्पन्न हुई जिसमें अंडर-14,अंडर-17 एवं अंडर-19 कैटेगरी शामिल है। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है - अंडर -14 बालक वर्ग में चंदन विश्वकर्मा, अभिलाष खुटे,यशराज, करण साव,हितेश नायक ।बालिका वर्ग में यशकुमारी ,योगिता,रोशनी खातून, नाजिया परवीन ,रोशनी चौहान।
अंडर-17 बालक वर्ग में लोकेश्वर खड़िया,निखिल पटेल,लव पटेल,आर्य सिद्धार्थ, बिट्टू राजा। बालिका वर्ग में गीतांजलि, शिवानी,सुधा साहू,नेहा प्रधान,महेश्वरी । अंडर-19बालक वर्ग में तेजराम प्रधान,पंकज भोई,देवानंद, चितरंजन पटेल,जन्मजय भोई। बालिका वर्ग में टिकेश्वरी ध्रुवंशी,मीना साहू।प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटर एवं राष्ट्रीय कोच हेमन्त खुटे थे।
प्रतियोगिता ब्लॉक स्पोर्टस ऑफिसर सुधीर प्रधान के निर्देशन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। चयन समिति के अंडर -14 बालक-बालिका वर्ग में हेमन्त खुटे,सतीश पैकरा,राजेश्वरी ध्रुववंशी, सनत सोनवानी थे ।अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में राजेश साहू,कामता साहू,सतीश पैकरा, राजेश्वरी ध्रुववंशी, सनत सोनवानी थे ।
इसी तरह अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में सनत सोनवानी, राजेश्वरी ध्रुवंशी, कामता साहू, सतीश पैकरा एवं हेमन्त खुटे शामिल थे। इस स्पर्धा के चयनित खिलाड़ी रायपुर में 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित क्षेत्रीय स्पर्धा में महासमुन्द जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त सभी चयनित खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी बी एल कुर्रे, जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, जिला शतरंज संघ के संरक्षक डॉ डी एन साहू, सहसचिव डॉ मृणाल चंदसेन ,बी आर सी एफ ए नंद तथा कन्या शाला के प्राचार्य आशाराम बरिहा ने शुभकामनाएं दी है।


