Top
Begin typing your search above and press return to search.

हरियाणा में कोरोना के 7488 नए मामले, 114 मौतें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज 7488 नये मामले आए जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 701915 हो गई है

हरियाणा में कोरोना के 7488 नए मामले, 114 मौतें
X

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज 7488 नये मामले आए जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 701915 हो गई है जिसमें से 611955 ठीक हो चुके हैं तथा सक्रिय मामले 83161 हैं। राज्य में 114 कोरोना मरीजों के आज दम तोड़ देने से इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 6799 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण दर 8.45 प्रतिशत, रिकवरी दर 87.18 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.97 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिलों से कोरोना के मामले आ रहे हैं। हालांकि इनमें हाल के दिनों में इनमें गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन कुल मिलाकर हालात अभी भी गम्भीर हैं विशेषकर ब्लैक फंगस के मामले सामने आने से चिंताएं और बढ़ गई हैं। गुरूग्राम और फरीदाबाद जिलों में अपेक्षाकृत स्थिति गम्भीर है। यहां अभी भी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या ज्यारा है। गुरूग्राम जिले में कोरोना के आज 1176 नये मामले आये। इसके बाद फरीदबाद में 506, सोनीपत 430, हिसार 830, अम्बाला 293, करनाल 258, पानीपत 371, रोहतक 357, रेवाड़ी 182, पंचकूला 241, कुरूक्षेत्र 150, यमुनानगर 310, सिरसा 248, महेंद्रगढ़ 469, भिवानी 446, झज्जर 288, पलवल 244, फतेहाबाद 253, कैथल 124, जींद 157, नूंह 51 और चरखी दादरी में 104 मामले आये।

राज्य में कोरोना से अब तक 6799 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4294 पुरूष, 2504 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य के गुरूग्राम में 13, अम्बाला दस, पंचकूला नौ, पानीपत आठ, फरीदाबाद, हिसार और करनाल सात-सात, रेवाड़ी, भिवानी और जींद छह-छह, रोहतक और झज्जर पांच-पांच, सोनीपत और सिरसा चार-चार, फतेहाबाद और कैथल तीन-तीन, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, नूंह और चरखी दादरी दो-दो और पलवल में एक कोरोना मरीज ने आज दम तोड़ दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it