Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में कोरोना के 746 नए मामले, मरीजों की संख्या 2़ 20 लाख पहुंची

बिहार में कोरोना के शुक्रवार को 746 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,20,992 पहुंच गई है

बिहार में कोरोना के 746 नए मामले, मरीजों की संख्या 2़ 20 लाख पहुंची
X

पटना। बिहार में कोरोना के शुक्रवार को 746 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,20,992 पहुंच गई है। इनमें से अब तक 2,12,911 स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 613 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 2,12,911 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 96़ 34 प्रतिशत पहुंच गया है।

बिहार में शुक्रवार को कोरेाना के 746 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें पटना के 228, अररिया के 10, भागलपुर के 29, गया के 30, गोपालगंज के 14, जमुई के 15 तथा पूर्णिया के 11 मरीज शामिल हैं।

फिलहाल राज्य में कोरोना के 6,951 सक्रिय मरीज हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,36,920 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में अब तक कुल 1,129 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it