Begin typing your search above and press return to search.
मप्र में कोरोना से अब तक 72 मौतें
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 72 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 1407 हो गई है

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 72 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 1407 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, मरीजों की संख्या 1407 हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 72 हो गया है। इसके अलावा 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
अब तक इंदौर में 50, उज्जैन व भोपाल में छह-छह, खरगोन में तीन और देवास में पांच व छिंदवाड़ा और मंदसौर में एक-एक मौत हुई है। अब तक 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 71 और भोपाल से 31 हैं।
Next Story


