Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में 7 संदिग्ध गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार देर रात को पुलिस ने राज्य के विभ्भिन हिस्सों से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया हैं

जम्मू-कश्मीर में 7 संदिग्ध गिरफ्तार
X

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार देर रात को पुलिस ने राज्य के विभ्भिन हिस्सों से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया हैं।

राज्य में यह घटना भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के किश्तवाड़ इलाके में हुयी हत्या में शामिल हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के पकड़े जाने के तीन दिन बाद हुई है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कश्मीर के शोपियां और रामबन जिले से दो-दो, सांबा जिले के ब्रह्मना इलाके से एक और पुरमंडल इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया हैं।

उन्होंने कहा, “ संदिग्धों के पास से एक ट्रक में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े होने के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। ”
इससे पहले 23 सितंबर को किश्तवाड़ जिले में पुलिसवालों से हथियार छीनने वाले तीन आतंकवादियों को भी पकड़ा गया था।

गौरतलब है कि 12 सितम्बर को भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर पंजाब सीमा पर कठुआ जिले के लखनपुर इलाके में भारी हथियार और नकदी के साथ पकड़ा था। उनके पास से चार एके-56, दो एके-47 और 180 जिन्दा कारतूस भी बरामद किये गए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it