Top
Begin typing your search above and press return to search.

रेलवे स्टोर रूम के 7 ताले तोड़े, 2 आरोपी गिरफ्तार

रेलवे के स्टोर रुम के बाहर लगे 7 ताला को एक ही रात तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह को रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट ने पकडऩे में सफलता हासिल कर ली

रेलवे स्टोर रूम के 7 ताले तोड़े, 2 आरोपी गिरफ्तार
X

रायगढ़। रेलवे के स्टोर रुम के बाहर लगे 7 ताला को एक ही रात तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह को रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट ने पकडऩे में सफलता हासिल कर ली है। पकड़े गए आरोपियों ने इससे पहले मेडिकल रिलीफ वैन की कांच को तोड़कर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। हलांकि इन दोनों चारियों में आरोपियों को नकदी की खोज थी। जो पूरी नहीं होने की स्थिति में मामूली सामान को चोरी कर ले गए थे। जबकि अंदर में कई अहम सामान बताए जा रहे थे। ऐसे में, सामान की कीमत को दरकिनार कर आरपीएफ ने दो-दो चोरी की वारदात को अहम मान कर विवेचना शुरु की। करीब दो सप्ताह की मशक्कत के बाद आरपीएफ ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ कर जेल दाखिल करने की कवायद की।

रेलवे क्षेत्र मौजूद विभागीय गोदाम व मेडिकल रिलीफ वैन में तोडफ़ोड़ कर चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी की कवायद पूरी हो गई है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पहले मेडिकल रिलीफ वैन के कांंच को तोड़ कर चोरी की गई थी। उसके कुछ दिन बाद सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के स्टोर रुम में एक ही रात 7 ताले को तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। एक के बाद एक कर दो चोरी की वारदात पर पोस्ट प्रभारी एमएल यादव ने एसआई सुजीत कुमार, एसआई अनिल गिरी, आरक्षक अनिमेष किशोर, उज्जवल किशोर व अन्य की एक टीम बनाई। उसके बाद क्षेत्र के संदिग्धों की धर पकड़ की कवायद शुरु हुई।

जिसमें मुखबिर से सूचना मिली कि जेल पारा कया घाट निवासी भीमसेन उर्फ भोको पिता प्यारेलाल 19 वर्ष ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। भोको को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उसने जांजगीर के बलौदा दीवारपारा निवासी विनोद भट पिता राजकुमार भट 19 वर्ष के साथ दोनों चोरियों को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। आरपीएफ ने आरोपियों के पास से चोरी के सामान को भी जब्त किया है। जिसके बाद उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बिलासपुर कोर्ट में पेश कर जेल दाखिले की कवायद पूरी की गई। आरपीएफ पोस्ट के हत्थे चढ़े भोको ने बताया कि उसने रेल परिक्षेत्र में चोरी करने के लिए बलौदा से अपने दोस्त विनोद को बुलाया था। घटना की रात जमकर बारिश हो रही थी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पहले शराब, फिर गांजा का सेवन किया। उसके बाद नशे में धुत होकर इस चोरी को अंजाम दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it