Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से 70 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान: मुनगंटीवार

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि राज्य में बेमौसम बारिश के कारण 70 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से 70 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान: मुनगंटीवार
X

मुंबई । महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि राज्य में बेमौसम बारिश के कारण 70 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।

किसानों को हुए इस नुकसान के संबंध में आज सभी जिले के अभिभावकों की बैठक के बाद श्री मुनगंटीवार संवाददाताओं को बताया कि 70 लाख हेक्टेयर फसल में से 19 लाख हेक्टेयर में कपास की फसल को नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ और उन्होंने यदि बैंक से कर्ज लिया है तो बैंकों को कर्ज वसूली के लिए सख्ती नहीं बरतने का आदेश दिया गया है।

पीड़ित किसानों को दो-तीन रुपये प्रति किलोग्राम अनाज देने के लिए मांग की गयी तथा साथ ही प्रति हेक्टेयर फसल के नुकसान के लिए 25 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की भी मांग की गयी।

श्री मुनगंटीवार ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस बैठक में शिव सेना के भी लोग शामिल थे लेकिन किसी भी तरह की राजनीतिक बात नहीं हुयी।
श्री मुनगंटीवार ने श्री शरद पवार के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता ने भाजपा और शिव सेना को बहुमत दिया है इसलिए उन्हें सरकार बनाना चाहिए।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसेन दलवाई के आज शिव सेना के मुख पत्र सामना के कार्यालय में श्री संजय राउत से मिलने के लिए पहुंचने के बाद से राजनीतिक अटकलें तेज हो गयी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it