Top
Begin typing your search above and press return to search.

मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना के 691 नये मामले

महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कम से कम 691 नये मामले सामने आये हैं।

मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना के 691 नये मामले
X

औरंगाबाद । महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कम से कम 691 नये मामले सामने आये हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस दौरान क्षेत्र में कोरोना वायरस से 26 और लोगों की मौत हुई है।

जिला मुख्यालयों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस दौरान औरंगाबाद कोरोना वायरस सर्वाधित प्रभावित रहा। इस जिला में कोविड-19 के 125 नये मामले सामने आये हैं और सात लोगों की मौत हो गई है। बीड़ में कोरोना वायरस के 90 नये मामले सामने आये हैं और सात लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा उस्मानाबाद में कोरोना वायरस के 109 नये मामले सामने आये हैं और छह लोगों की मौत हुई है, जबकि लातूर में 147 नये मामले सामने आये हैं और चार लोगों की मौत हुई है। जालना में 37 नये मामले आये हैं और दो लोगों की मौत हुई है। नांदेड़ में 170, परभणी में 65 और हिंगोली में 11 नये मामले सामने आये हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it