Begin typing your search above and press return to search.
पंजाब में कोरोना संक्रमण से 69 लोगों की मौत
पंजाब में कोरोना के कहर से पिछले चौबीस घंटों में 69 लोगों की मौत हो गयी तथा 85 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के कहर से पिछले चौबीस घंटों में 69 लोगों की मौत हो गयी तथा 85 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है ।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 1808 को पार कर गयी है । राज्य में आज 1515 नये पाजिटिव मामलों के सामने आने से पाजिटिव मरीजों की संख्या साढ़े इकसठ हजार से अधिक ,सक्रिय मरीज 15870 हो गये हैं ।
बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में कुल 11 लाख 68 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिये गये हैं तथा अब तक 43 हजार से अधिक लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट गये हैं । सरकार की कोशिश है कि कोरोना टैस्ट की क्षमता बढ़ायी जाये ताकि मरीजों का जल्द इलाज शुरू हो सके ।
Next Story


