Top
Begin typing your search above and press return to search.

68वां गणतंत्र दिवस पंजाब और हरियाणा में मनाया गया

 पंजाब और हरियाणा में 68वें गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।

68वां गणतंत्र दिवस पंजाब और हरियाणा में मनाया गया
X

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में 68वें गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। हालांकि इस दौरान बारिश हुई, इसके बावजूद उत्साह कम नहीं पड़ा। चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार शाम से ही बारिश हो रही थी, जो गुरुवार सुबह भी जारी रही।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी को मतदान होने हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली में बारिश के बीच राष्ट्र ध्वज फहराया।

बादल ने देश की आजादी की लड़ाई में पंजाब के लोगों के बलिदान के बारे में बताया, जो 1950 में गणतंत्र बना।पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने यहां से 160 किमी दूर जालंधर शहर में झंडा फहराया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।अमृतसर से 30 किलोमीटर अटारी और फिरोजपुर जिले में हुसैनीवाला सीमा पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it