Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीयू के नाम हुई 68 एकड़ जमीन

आज बिलासपुर विश्वविद्यालय के नाम पर तीन साल बाद 68 एकड़ जमीन का नामांतरण होने से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा.इंदू अनंत का अभिनंदन किया गया।....

बीयू के नाम हुई 68 एकड़ जमीन
X

बिलासपुर। आज बिलासपुर विश्वविद्यालय के नाम पर तीन साल बाद 68 एकड़ जमीन का नामांतरण होने से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा.इंदू अनंत का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वालीबॉल संघ के जोन प्रभारी राकेश तिवारी, जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष ऋषि केसरी, अभाविप प्रदेश सहमंत्री सन्नी केसरी, बिलासपुर विवि छात्रसंघ उपाध्यक्ष आलिंद तिवारी, रौनक केसरी, अंकित पाल, गिरजाशंकर यादव, अंकित तिवारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि इस मांग को लेकर कई बार बिलासपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा प्रयास किया गया था।

जिला प्रशासन से मिली 68 एकड़ जमीन 3 साल बाद बिलासपुर विश्वविद्यालय के नाम हो गई। नामांतरण के साथ ही अब जमीन पर भवन बनाने का रास्ता भी साफ हो गया। नामांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से अभी तक यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। जबकि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान ने इसके लिए 20 करोड़ रूपए का अनुदान पहले ही दे दिया है।

बिलासपुर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा.श्रीमती इंदू अनंत ने बताया कि वर्ष 2014-15 में जिला प्रशासन ने बिरकोना में जमीन आवंटित की थी। भवन की डिजाइन भी तैयार हो चुकी है। इसे शासन से एप्रुवल नहीं मिलने की वजह से मामला अधर में लटका था, जिससे प्रक्रिया लैप्स होने का खतरा बढ़ गया था। कारण यह था कि पहली किश्त में 20 करोड़ काअनुदान मिला था, जिसे लोक निर्माण विभाग के खाते में थी जमा कर दिया गया था। नामांतरण पूरा होने के बाद अब जल्द निर्माण की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it