Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना के 64,553 नये मामले, 1007 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में 64 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 1007 लोगों की मौत हुई,

कोरोना के 64,553 नये मामले, 1007 की मौत
X

नयी दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में 64 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 1007 लोगों की मौत हुई, वहीं राहत की बात यह है कि इस दौरान 55 हजार से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के 64,553 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 24,61,191 हो गयी है, वहीं इस दौरान 1007 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 48,040 पर पहुंच गयी। राहत की बात यह है कि एक दिन में 55,573 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 17,51,556 लाख पर पहुंच गयी है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले 7973 बढ़े हैं जिससे इनकी संख्या 6,61,595 हो गये हैं।

देश में अब सक्रिय मामले 26.88 प्रतिशत, रोगमुक्त होने वालों की दर 71.17 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.95 प्रतिशत है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2285 बढ़कर 1,50,105 हो गये तथा 413 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 19,063 हो गया। इस दौरान 9115 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,90,958 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 355 बढ़ने से सक्रिय मामले 90,780 हो गये हैं। राज्य में अब तक 2378 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9559 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,70,984 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 2006 कम हुई है और यहां अब 78345 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 103 बढ़कर 3613 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 121242 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 570 बढ़कर 53499 हो गये हैं तथा 5397 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 261459 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 362 बढ़ी है जिससे सक्रिय मामले 49709 हो गये हैं तथा इस महामारी से 2280 लोगों की मौत हुई है जबकि 88786 मरीज ठीक हुए हैं।

सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 31483 हो गयी है। राज्य में 426 लोगों की मौत हुई है जबकि 62284 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 26447 सक्रिय मामले हैं तथा 2259 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 78617 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 23438 सक्रिय मामले हैं और 674 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 64284 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

गुजरात में सक्रिय मामले 14210 हैं तथा 2,731 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 58467 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 29 बढ़कर 10975 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4167 हो गयी है तथा अब तक 134318 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1065, राजस्थान में 833, पंजाब में 706, हरियाणा में 511, जम्मू-कश्मीर में 509, ओडिशा में 314, झारखंड में 209, असम में 169, उत्तराखंड में 143, केरल में 129, छत्तीसगढ़ में 114, पुड्डुचेरी में 102, गोवा में 91, त्रिपुरा में 46, चंडीगढ़ में 27, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 22, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 13, लद्दाख में नौ, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में चार, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it