Begin typing your search above and press return to search.
बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण से 64 और लोगों की मौत
बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण से 64 और लोगों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1947 हो गयी

ढाका । बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण से 64 और लोगों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1947 हो गयी।
अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ नसीमा सुल्ताना ने आज नियमित बुलेटिन में बताया कि इसी अवधि में 3682 लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,45,483 हो गयी है। बंगलादेश में अब तक 1640 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 59,620 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं।
Next Story


