Top
Begin typing your search above and press return to search.

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के 636 नये मामले, आठ संक्रमितों की मौत

 बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 636 नये मामले सामने आये हैं और आठ संक्रमितों की मौत हुई

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के 636 नये मामले, आठ संक्रमितों की मौत
X

ढाका । बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 636 नये मामले सामने आये हैं और आठ संक्रमितों की मौत हुई है।

बंगलादेश में शनिवार को नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,770 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के 709 मामले सामने आये थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी नसीमा सुल्ताना ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा,“ बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में काेविड-19 के 636 नये मामले सामने आये हैं और आठ संक्रमितों की मौत हुई है।”

उन्होंने कहा,“ बंगलादेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 13,770 और मृतकों की संख्या 214 हो गई है।”

अधिकारी के अनुसार बंगलादेश में पिछले 24 घंटों में 5,465 लोगों की कोराेना वायरस संक्रमण की जांच की गई है।

इस दौरान 313 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है, जिसके बाद देश में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या 2,414 हो गई है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it