Top
Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 610 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोनावायरस के 610 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 32,000 के करीब पहुंच गई

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 610 नए मामले
X

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोनावायरस के 610 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 32,000 के करीब पहुंच गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कहा कि नए मामलों में से, जम्मू संभाग में 118 और कश्मीर संभाग में 492 हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 31,981 हो गई।

जम्मू संभाग में 4 और कश्मीर संभाग में 11 लोगों की मौत होने के साथ शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में कुल 15 लोगों की मौत हुई। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कारण अब तक 608 लोग जान गंवा चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में इस बीमारी से 24,398 मरीज ठीक हुए हैं। अब कुल सक्रिय मामले 6,975 हैं, जिनमें से 1,456 जम्मू संभाग और 5,519 कश्मीर संभाग में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it