Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर में 1 करोड़ रुपये के पुराने नोटों के साथ 6 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस ने छह लोगों को एक करोड़ रुपये से अधिक की नगदी के साथ पकड़ा है। आरोपियों के पास से बरामद नोट पुराने हैं, जो अब चलन से बाहर हैं

इंदौर में 1 करोड़ रुपये के पुराने नोटों के साथ 6 गिरफ्तार
X

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस ने छह लोगों को एक करोड़ रुपये से अधिक की नगदी के साथ पकड़ा है। आरोपियों के पास से बरामद नोट पुराने हैं, जो अब चलन से बाहर हैं। इंदौर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्रा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "पुलिस की अपराध शाखा ने छह संदिग्ध लोगों को पकड़ा है, और उनके पास से एक करोड़ एक लाख रुपये से ज्यादा की नगदी मिली है। ये सभी 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट हैं, जो चलन से बाहर हो चुके हैं।"

सूत्रों के अनुसार, पुराने नोट जो चलन से बाहर हो चुके हैं, उन्हें देश से बाहर बांग्लादेश, नेपाल, भूटान आदि देशों में भेजा जाता है। इन देशों में भारत की नीति के अनुसार इन पुराने नोटों को इन देशों से भारत सरकार को वापस भेज दिया जाता है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए छह आरोपियों में से चार ओडिशा व दो ग्वालियर के हैं। इंदौर इन्हें पुराने नोटों के लिए बुलाया गया था, और बुलाने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it