Top
Begin typing your search above and press return to search.

गौतमबुद्धनगर में 58.61 फीसदी मतदान

गौतमबुद्धगर ! गौतमबुद्धनगर जिले में 58.61 फीसदी मतदाताओं ने तीनों विधानसभा सीटों के 36 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो गया है।

गौतमबुद्धनगर  में 58.61 फीसदी मतदान
X

36 प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम मशीन में कैद, 11 मार्च को आएगा परीणाम
गौतमबुद्धगर ! गौतमबुद्धनगर जिले में 58.61 फीसदी मतदाताओं ने तीनों विधानसभा सीटों के 36 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो गया है। अब इन प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला 11 मार्च को होगा। जिले में कुछ ही मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिली जिसकी वजह से कुछ देर तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में इवीएम मशीन को बदल कर दोबारा मतदान शुरू कराया गया है। चुनाव को लेकर कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। हालांकि सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोट डालने पहुंचे कुछ प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी जब उनका मतदाता सूची में नाम नहीं मिला। इसकी लोगों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से शिकायत दर्ज कराई। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी पुलिस टीम पैरामैल्ट्री फोर्स के साथ पल-पल की घटना पर नजर रखते हुए थे, मतदान केंद्रों का अधिकारी लगातार दौरा कर निरीक्षण करते रहे। पिछले चुनाव की पिछले इस बार बढ़े वोट प्रतिशत को देखकर अप्रत्याशित नतीजे सामने आ सकते हैं। जिलों के तीनों विधानसभा सीट नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा सीट के 481 मतकेंद्रों व 1246 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से वोट डालने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह मतदान शुरू होने पर वोट डालने को लेकर मतदाताओं में ज्यादा उत्साह नहीं दिखा। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए कोई खास भीड़ नहीं दिखाई दी। सुबह सात बजे से नौ बजे तक नोएडा विधानसभा पर 7 फीसदी मतदान हुआ, जेवर व दादरी सीट पर 8 फीसदी मतदान हुआ। सुबह मतदान में वोट फीसदी बढऩे का कारण ठंड एक बार कारण रहा है। शनिवार का अवकाश होने के कारण शहरी क्षेत्र के मतदाता मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। नोएडा में 11 बजे तक वोट का प्रतिशत 11 फीसदी हो गया और दादरी में 22 फीसदी और जेवर में 19 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि नोएडा के शहरी मतदान केंद्रों पर वोट का प्रतिशत काफी कम रहा। नोएडा में एक बजे तक 30 फीसदी, दादरी व जेवर 39 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर बाद तीनों विधानसभा सीटों पर वोट के लिए मतदाता घरों से बाहर निकले। तीन बजे नोएडा में 43 फीसदी, दादरी 56 फीसदी व जेवर में 51 फीसदी मतदान हुआ। पांच तक नोएडा सीट पर 49.02 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछले 2012 के विधानसभा चुनाव में नोएडा में 48.49 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह दादरी विधानसभा में पांच बजे तक 62.11 फीसदी मतदान हुआ, पिछले 2012 के चुनाव में दादरी में 61 फीसदी हुआ मतदान हुआ है। जेवर विधानसभा सीट पर पांच बजे तक 66.43 फीसदी मतदान हुआ, पिछले 2012 के चुनाव में जेवर विधानसभा में 62 फीसदी मतदान हुआ है। इससे अब साफ हो गया है कि जिले में नोएडा व जेवर विधानसभा सीट पर वोट का प्रतिशत इस बार बढ़ा है। जबकि दादरी में पिछला वोट प्रतिशत का रिकार्ड बरकरार है।
शहरी मतदाताओं में इस बार वोट डालने को काफी उत्साह दिखार्ई दिया। उसे हिसाब से देखा जाए तक ग्रामीणों क्षेत्र में वोट डालने का लेकर उतना दिखाई नहीं दिया। ग्रेटर नोएडा के शहरी मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए दोपहर तक लोगों की भीड़ दिखाई दी। ग्रामीणों में क्षेत्र में दोपहर बाद वोट डालने को लेकए ग्रामीणों में थोड़ा उत्साह कम हुआ। तीनों सीट पर इस जिस तरह वोट का प्रतिशत बढ़ा है उससे साफ जाहिर है कि चुनाव का नतीजा अप्रत्याशित हो सकता है। हलांकि वोट प्रतिशत बढऩे से भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी साफ तौर से दिखाई दे रही है। जबकि अन्य दलों के प्रत्याशियों के चेहरे पर मायूसी नजर आ रही है। फिर सभी प्रत्याशी वोट पडऩे के बाद अपने जीत का दावा कर रहे है। दादरी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी सतवीर गुर्जर ने बरौला ने अपने मताधिकार कर प्रयोग किया। दादरी से सपा व कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी समीर भाटी ने अपने गांव मकौड़ा में परिवार के साथ वोट डाला।
भाजपा प्रत्याशी मास्टर तेजपाल नागर ने अपने गांव आकलपुर में परिवार के साथ वोट डाला। रालोद प्रत्याशी रवींद्र भाटी ने रोजा जलालपुर में अपना वोट डाला। जेवर विधानसभा से भाजपा प्रत्याषी ठाकुर धीरेंद्र सिंह रबूपुरा, बसपा प्रत्याषी गिरधरपुर व रालोद प्रत्याशी कमल शर्मा में जेवर में अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। वोट डालने से पहले सभी प्रत्याशियों ने परिवार के साथ मंदिर में जाकर आर्शीवाद लिया इसके बाद वोट डालने पहुंचे। अब देखना है कि 11 मार्च को किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बधता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it