Begin typing your search above and press return to search.
जम्मू-कश्मीर में सामने आए कोरोना के 566 नए मामले
जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को 566 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 94,330 हो गई है

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को 566 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 94,330 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 566 नए मामलों में, 219 मामले जम्मू संभाग से और 347 मामले कश्मीर संभाग से हैं।
केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,471 हो गई है। वायरस से अब तक 86,024 मरीज पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं।
प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 6,835 है, जिनमें से 1,988 मामले जम्मू संभाग से और 4,847 कश्मीर संभाग से हैं।
Next Story


