Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से 552 मरीजों की मौत

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश में 552 मरीजों की मौतें हुई,

महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से 552 मरीजों की मौत
X

नयी दिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश में 552 मरीजों की मौतें हुई, जो इस दौरान देश में हुई कुल 1085 मौतों का 50.86 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में जहां इस दौरान कोविड-19 के 392 मरीजों ने दम तोड़ा है,वहीं कर्नाटक में 83 तथा उत्तर प्रदेश में 77 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 83,347 नये मामले दर्ज किये गये और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 56,46,011 हो गयी। वहीं इस दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 1085 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 90,020 तक पहुंच गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य........................सक्रिय...........स्वस्थ............मौत

अंडमान-निकोबार-----160---------- 3479-------- 52

आंध्र प्रदेश--------------71465-------562376----- 5461

अरुणाचल प्रदेश------- 2052--------5778--------- 14

असम------------------- 29857-------130950------ 586

बिहार------------------- 12928-------157454------ 873

चंडीगढ़----------------- 2622-------- 7794---------130

छत्तीसगढ़-------------- 38198--------52001------- 718

दादरा-नगर हवेली

दमन-दीव-------------- 198------------2744-------- 33

दिल्ली------------------ 31623----------216401-----5051

गोवा-------------------- 5513----------- 23462------368

गुजरात----------------- 16370----------106285------3352

हरियाणा--------------- 19888---------- 93776-------1206

हिमाचल प्रदेश--------- 4124----------- 8511--------- 134

जम्मू- कश्मीर---------- 21485--------- 43734-------- 1042

झारखंड---------------- 13280----------60027-------- 641

कर्नाटक--------------- 93172----------- 432450------- 8228

केरल----------------- 40453------------ 101731--------- 572

लद्दाख---------------- 1028--------------- 2809----------- 50

मध्य प्रदेश------------ 22646------------- 86030---------- 2035

महाराष्ट्र--------------- 272809------------936554--------- 33407

मणिपुर--------------- 2333----------------6887------------ 60

मेघालय------------- 2047----------------- 2706----------- 38

मिजोरम------------- 690------------------ 1023------------ 0

नागालैंड------------ 1072------------------- 4517--------- 15

ओडिशा------------- 34377----------------- 153213------- 721

पुड्डुचेरी------------ 4757-------------------18454---------- 473

पंजाब ---------------21288----------------- 77127---------- 2926

राजस्थान------------ 18614------------------ 98812---------1367

सिक्किम------------- 556--------------------- 2009--------- 29

तमिलनाडु -----------46350------------------- 497377------ 8947

तेलंगाना-------------- 29873------------------ 146135------- 1062

त्रिपुरा---------------- 6599-------------------- 16486--------- 253

उत्तराखंड------------ 11831------------------ 30308-------- 512

उत्तर प्रदेश---------- 63148--------------------296183-------5212

पश्चिम बंगाल-------- 24971---------------------202030-------4483

कुल------------------968377------------------- 4587613------ 90020


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it