Top
Begin typing your search above and press return to search.

इजरायल में कोरोना के 532 नए मामले

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 532 नए मामलों की रिपोर्ट दी है।

इजरायल में कोरोना के 532 नए मामले
X

तेल अवीव। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 532 नए मामलों की रिपोर्ट दी है। अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22044 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 308 हो गई है जबकि गंभीर मरीजों की संख्या 40 से बढ़कर 46 हो गई है, अभी देश में 189 मरीज अस्पतालो में भर्ती है।

मंत्रालय के अनुसार 71 मरीजों को ठीक होने के बाद, देश में अब तक 15940 मरीज ठीक हो चुके है। सक्रिय मामलों की संख्या 5796 है। जोकि चार मई के बाद से सबसे अधिक है।

इससे पहले बुधवार को इजरायल सरकार ने हाल ही में मरीजों की हो रही वृद्धि के बीच कोरोनो वायरस मरीजों के संबंधित लोगों का पता लगाने के लिए शिन बेट आंतरिक सुरक्षा सेवा को फिर से शुरू करने के लिए सर्वसम्मति से विधेयक को मंजूरी दी।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सरकार की विशेष बैठक के बाद कहा, “हम महामारी के प्रसार को रोकने के लिए इस उपकरण का जिम्मेदारी से और सुरक्षित उपयोग करेंगे।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it