Begin typing your search above and press return to search.
जिम्बाब्वे में कोरोना के 530 मामले, 123 स्वस्थ
जिम्बाब्वे में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 530 हो गयी जबकि इस अवधि में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 59 बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है।

हरारे। जिम्बाब्वे में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 530 हो गयी जबकि इस अवधि में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 59 बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है।
स्वास्थ्य और बाल देखभाल मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 59 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के कारण स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि सभी पांच नये मामले दक्षिण अफ्रीका से लौटे नागरिकों के हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तक देश भर में कोविड-19 के 64,000 से अधिक परीक्षण किए जा चुके थे।
Next Story


