Begin typing your search above and press return to search.
जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस के 52 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,621 पहुंची
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोनावायरस के 52 नए मामले सामने आए, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में कोरोनावायरस रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 1,621 हो गई

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोनावायरस के 52 नए मामले सामने आए, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में कोरोनावायरस रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 1,621 हो गई। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में 52 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिनमें से 22 मामले जम्मू संभाग के हैं और 30 कश्मीर संभाग के हैं।
केंद्रशासित प्रदेश में इस वायरस से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 809 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर जा चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या अब 791 हो गई है, जिनमें से 607 मामले कश्मीर संभाग के और 184 जम्मू संभाग के हैं।
Next Story


