Top
Begin typing your search above and press return to search.

बराबरी पर रही 51 हजार की कुश्ती

 ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को सेक्टर-15 विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई

बराबरी पर रही 51 हजार की कुश्ती
X

नोएडा। ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को सेक्टर-15 विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। दंगल में मुख्य अतिथि सुशील कुमार पहलवान (ओलंपिक पदक विजेता) रहे। दंगल का शुभारंभ एनपी सिंह (आईएएस) विशिष्ठ अतिथि ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। दंगल में करीब 35.40 कुश्तियां खेली गई।

जिनमें सबसे बड़ी कुश्ती 51 हजार तथा दूसरी कुश्ती 31 हजार व तीसरी कुश्ती 21 हजार, 15 हजार व 11-11 हजार की व अन्य बाल पहलवानों की कुश्तियां भी हुई।

कुश्ती की शुरुआत ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पहलवान ने बॉबी पहलवाल (कालू बहलोलपुर अखाड़ा) के साथ उपकार (सुखबीर अखाड़ा सर्फाबाद) का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। इस कुश्ती का इनाम 11000 रुपए था। जिसका नतीजा बराबरी पर छूटा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it