Top
Begin typing your search above and press return to search.

पहले चरण में 51 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन: सीएम केजरीवाल

राजधानी में वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिये पहले चरण में 51 लाख लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी और इसके लिए एक करोड़ दो लाख वैक्सीन की आवश्यकता होगी

पहले चरण में 51 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन: सीएम केजरीवाल
X

नयी दिल्ली। राजधानी में वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिये पहले चरण में 51 लाख लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी और इसके लिए एक करोड़ दो लाख वैक्सीन की आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी और कहा कि राजधानी में सबकी निगाहें वैक्सीन पर हैं। पहले चरण में 51 लाख लोगों को यह वैक्सीन दी जायेगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने दिल्ली वालों को वैक्सीन देने का प्रबंध कर लिया है। केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने, इसके भंडारण करने और वैक्सीन लगाने के लिए पूरी तैयारियां हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए तीन वर्गों को प्राथमिकता होगी। इनमें तीन लाख स्वास्थ्य सेवाकर्मी, छह लाख पुलिस, सिविल डिफेंस आदि अग्रिम पंक्ति के कर्मी और 50 साल से अधिक उम्र वाले लोग हैं। पहले चरण में कुल 51 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी और इसके लिए एक करोड़ दो लाख वैक्सीन की ज़रूरत होगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक आदमी को दो खुराक वैक्सीन दी जायेगी। फिलहाल 74 लाख खुराक भंडारण करने की क्षमता है । अगले पांच दिन में एक करोड़ 15 लाख से ज्यादा वैक्सीन भंडारण करने की क्षमता होगी। जिनका पंजीकरण होगा उन्हें पहले वैक्सीन दी जायेगी। इसके लिये एसएमएस से जानकारी दी जायेगी कि वैक्सीन लगवाने कहां आना है।

दिल्ली में फिलहाल कोरोना काफी हद तक काबू में है हालांकि इस वायरस से यहां दस हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it